न्यूरो सर्जरी विभाग में हुई पहली मस्तिष्क सर्जरी
दरभंगा, सितम्बर 8 -- संजय लाला,दरभंगा। डीएमसीएच के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग की ओटी में सोमवार को पहली न्यूरो सर्जरी हुई। सिर पर गंभीर चोट से पीड़ित घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के पुनहद नवटोल निवासी लक्ष्मण शर्मा के मस्तिष्क की टूटी हड्डी की साढ़े तीन घंटे की सर्जरी के बाद डॉक्टरों की टीम ने उसे दुरुस्त कर दिया। सफल सर्जरी होने के बाद मरीज को डॉक्टरों की निगरानी वहां के 20 बेड के आधुनिक आईसीयू में स्वास्थ्य लाभ के लिए रखा गया। पहली बार हुई मस्तिष्क सर्जरी डीएमसीएच में आधुनिक इलाज की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी। इससे पूर्व प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय और डीएम कौशल कुमार ने संयुक्त रूप से न्यूरो सर्जरी ओटी और आईसीयू का फीता काटकर उसे मरीजों के इलाज के लिए सुपुर्द किया।
सर्जरी की प्रक्रिया बताया जाता है कि गत एक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.