प्रयागराज, अप्रैल 2 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के चर्चित न्यूरो सर्जन पर एक छात्रा ने इलाज के दौरान छेड़खानी का आरोप लगाया है। इसके बाद छात्रा और उसके परिजनों ने बुधवार की रात डॉक्टर के क्लीनिक पर जमकर हंगामा मचाया। हालांकि, डॉक्टर ने छात्रा के आरोपों को बेबुनियाद बताया और रूटीन चेकअप का हवाला दिया। सिविल लाइंस पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर डॉ. कार्तिकेय शर्मा के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। युवती का मेडिकल चेकअप कराकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।सुलेमसराय की बीए की छात्रा की तहरीर के मुताबिक, वह सोमवार की रात करीब दस बजे अपने भाई के साथ सिविल लाइंस स्थित न्यूरो सर्जन डॉ. कार्तिकेय शर्मा के क्लीनिक पर सिरदर्द का इलाज कराने पहुंची थी। क्लीनिक में छात्रा को 74 नंबर मिला और वह अपने बारी का इंतजार कर रही थी। इसी बीच उसका भाई किसी काम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.