वाराणसी, अप्रैल 11 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। न्यूरो चिकित्सा जगत ने पिछले 24 घंटे में दो मूर्धन्य चिकित्सकों और अनुसंधानकर्ताओं को खो दिया। संजय गांधी पीजीआई और आईएमएस बीएचयू से जुड़े दोनों वयोवृद्ध चिकित्सकों के निधन पर वाराणसी का चिकित्सा जगत मर्माहत है। बीएचयू के प्रख्यात न्यूरोलॉजिस्ट प्रो. विजयनाथ मिश्रा ने बताया कि उनके गुरु प्रो. ऊषाकांत मिश्रा का जन्म आजमगढ़ में हुआ था। उन्होंने 1986 में संजय गांधी पीजीआई लखनऊ में न्यूरोलॉजी विभाग शुरू किया था। जापानी इंसेफेलाइटिस पर गहन अनुसंधान किया। यह वह दौर था जब गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में इस बीमारी से बच्चों की मौत के आंकड़े आसमान पर थे। प्रो. मिश्रा के जापानी इंसेफेलाइटिस और भोपाल गैसकांड पर किए गए अनुसंधान पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं। आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.