बृजेश यादव वाराणसी, अप्रैल 15 -- बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों और मेडिकल कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा एक मरीज को अपनी जान गंवाकर चुकाना पड़ा। न्यूरो सर्जरी विभाग में ऑपरेशन का इंतजार कर रही महिला का आर्थोपेडिक में डॉक्टरों ने सर्जरी कर दी। ऑपरेशन के दौरान ही डॉक्टरों को अपनी गलती का एहसास हो गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। इससे मरीज की मौत हो गई। मरीज के परिजनों ने चिकित्सा विज्ञान संस्थान के निदेशक से शिकायत की और जांच कराकर इंसाफ मांगा। घटना ने मरीज सुरक्षा प्रोटोकॉल और संस्थागत जवाबदेही को लेकर व्यापक चिंता पैदा कर दी है। मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए चिकित्सा विज्ञान संस्थान के निदेशक ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी। यहां भी लापरवाही देखने को मिली। कमेटी में आर्थोपेडिक्स के एक चिकित्सक का भी नाम था जो खुद आरोपी टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.