बरेली, अप्रैल 14 -- आईएमए फाम्र्स, दोहरा रोड पर आयोजित आईएमए फुटबॉल लीग- 2026 का रविवार की रात समापन हुआ। टूर्नामेंट में 12 टीमों ने दमखम दिखाया। पुरुष वर्ग में न्यूरो किड स्ट्राइकर्स ने रोहिलखंड यूनाइटेड को 2-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। डॉ. अभिषेक सिंह को उनके प्रदर्शन के लिए गोल्डन बूट पुरस्कार दिया गया। महिला वर्ग में नोवा आईवीएफ ने पेनाल्टी शूटआउट में जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। बच्चों के वर्ग में वेदान इनविसिबल और प्रेसिडेंट पैंथर्स विजेता रहे। मुख्य अतिथि मंत्री डॉ. अरुण कुमार, विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा और सलोना कुशवाहा ने विजेता टीम को ट्रॉफी दी। इस मौके पर डॉ. आईएस तोमर और डॉ. रवीश अग्रवाल, अध्यक्ष डॉ. अतुल श्रीवास्तव, सचिव डॉ. अंशु अग्रवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- डॉक्टरों ने फुटबॉल मैच खेलकर स्वास्थ्य का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.