प्रयागराज, मार्च 17 -- प्रयागराज। आइडियल होम्योपैथिक वेलफेयर संगठन की ओर से सोमवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में न्यूरोपैथी विषय पर संगोष्ठी आयेाजित की गयी। इस अवसर पर डॉ. अखिल निगम ने कहा कि न्यूरोपैथी एक ऐसी स्थिति है, जिसमें नसों को नुकसान पहुंचता है। यह समस्या आमतौर पर हाथों और पैरों में होती हैं। न्यूरोपैथी के कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि मधुमेह, चोट व संक्रमण। इसके लक्षणों में दर्द, जलन, झुनझुनी, और संवेदनशीलता में कमी होती है। न्यूरो से संबंधित बीमारियों में होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक दवाओं व फिजियोथैरेपी उपचार संभव है। डॉ. सुनील पटेल, डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, डॉ. कपूर चंद्र केसरवानी, डॉ. संतोष यादव, डॉ.सी यादव, डॉ. विकास यादव, डॉ. देवेश, डॉ. जफर, डॉ. सिद्धार्थ सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.