न्यूरोथेरेपी का स्वास्थ्य महाकुंभ 21 से 23 तक
मुजफ्फरपुर, अगस्त 18 -- मुजफ्फरपुर। इंडियन न्यूरोथेरेपी एसोसिएशन की ओर से गुरु डॉ. लाजपत राय मेहरा के जन्मदिवस और विश्व न्यूरोथेरेपी दिवस पर एलएमएनटी न्यूरोथेरेपी का आयोजन किया जाएगा। न्यूरोथेरेपी का स्वास्थ्य महाकुंभ 21, 22 और 23 अगस्त को दादर स्थित एक विवाह भवन में लगेगा। मुख्य आयोजक बिपिन कुमार पाठक ने बताया कि इसमें न्यूरोथेरेपी के माध्यम से मरीजों का इलाज किया जाएगा। साथ ही लोगों को स्वस्थ रहने के टिप्स और न्यूरोथेरेपी की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। इसमें न्यूरोथेरेपी ट्रीटमेंट, ब्लड टेस्ट और ईसीजी जांच की सुविधा होगी। यह भी पढ़ें- मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर आज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.