पीलीभीत, मार्च 18 -- पीलीभीत। घर में गैस रिसाव के कारण अचानक आग लग गई। आग लगने से घर में रखा करीब पांच लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। थाना न्यूरिया क्षेत्र के धनकुना अड्डा निवासी बाबूराम के घर में उनकी पत्नी मकान की दूसरी मंजिल पर रसोई में नहाने के लिए पानी गर्म कर रही थी। इसी दौरान गैस सिलिंडर के पाइप से अचानक गैस का रिसाव शुरू हो गया। जब तक पत्नी कुछ समझ पाती, गैस ने आग पकड़ ली। यह देखकर महिला ने शोर मचा दिया। इस पर गांव के तमाम लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। गृह स्वामी ने बताया आग लगने से घरेलू सामान जलकर राख हो गया है। लगभग पांच लाख रुपए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.