हापुड़, अक्टूबर 22 -- न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिनिमंडल के सदस्य के रूप में संयुक्त राष्ट्र की बजटीय प्रक्रियाओं और वित्तीय व्यवस्थाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर आयोजित संवाद में मेरठ-हापुड़ सांसद अरूण कुमार गोविल ने प्रतिभाग किया।इस दौरान संयुक्त राष्ट्र के बजट, शांति स्थापना अभियानों के वित्तपोषण और सदस्य देशों द्वारा समय पर वित्तीय योगदान सुनिश्चित करने जैसे विषयों पर जानकारी प्राप्त की। साथ ही विचारों के आदान-प्रदान के अवसर मिला। सांसद अरूण गोविल ने बताया कि वैश्विक शांति और सहयोग में संयुक्त राष्ट्र की भूमिका और उसकी कार्यप्रणाली को समझने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण अनुभव रहा। यह भी पढ़ें- सांसद ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का किया भ्रमण यह भी पढ़ें- ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन से ...