नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- Mulank 1 People: अंकशास्त्र में जन्म की तारीख को बहुत ही महत्व दिया जाता है। जन्म वाली तारीख को जोड़कर मूलांक बनता है। हर किसी व्यक्ति का अलग-अलग मूलांक होता है जो उसके जन्म की तारीख के योग से बनता है। इस मूलांक की मदद से ही किसी भी व्यक्ति के स्वभाव का अंदाजा लग जाता है और काफी हद तक उसके भविष्य के बारे में भी जाना जा सकता है। बात की जाए मूलांक 1 की तो न्यूमेरेलॉजी की दुनिया में इसे सबसे कॉन्फिडेंट और क्रिएटिव मूलांक कहा जाता है। अंकशास्त्र के आधार पर मूलांक 1 वाले व्यक्ति कई बार जल्दबाजी में फैसला लेते हैं और अपनी ही बात पर टिके होते हैं जोकि अच्छी चीज भी है। हालांकि कई बार इसी आदत के चलते ये अपने आसपास मौजूद कुछ जरूरी लोगों की अहमियत नहीं समझ पाते हैं या फिर दूसरों के प्रति अपनी राय बिना कुछ सोचे-समझे ही बना लेत...