घाटशिला, फरवरी 27 -- मुसाबनी। झारखंड प्रदेश रसोईया संयोजिका संघ की मुसाबनी इकाई ने मांगों को लेकर बीआरसी भवन पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। नेतृत्व संघ की प्रखंड सचिव उषा हेंब्रम ने किया। संघ ने रसोईया संयोजिका को न्यूनतम वेतन देने, पेंशन योजना से जोड़ने, 10 लाख का बीमा कवर देने, साल में दो साड़ी देने आदि मांगों को लेकर बीआरसी के मुख्य द्वार पर गुरुवार 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक धरना-प्रदर्शन किया गया। मांगों के समर्थन में संघ के सदस्यों ने जमकर नारेबाजी की। धरना-प्रदर्शन में संघ की प्रखंड अध्यक्ष हीरा मुनि मुर्मू, मायदी हांसदा, छीता मुर्मू, पुष्पा किस्कू, पारो मार्डी, शायमली नायक आदि शामिल थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.