बागपत, मई 8 -- बागपत। शुक्रवार को नमामि गंगे जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकियों पर तैनात ऑपरेटरों व सिक्योरिटी गार्डों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने न्यूनतम वेतन दिलाने की मांग उठाई। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उनसे 24 घंटे ड्यूटी कराई जा रही है, लेकिन पिछले तीन महीनों से मात्र 5 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जा रहा है, जिससे परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है। कि वर्ष 2022 से 2024 तक उन्हें 13 हजार रुपये वेतन मिलता था, जिसे बाद में घटाकर 5 हजार रुपये कर दिया गया। पूर्व में प्रशासन ने कंपनी एलसी इंफा कंपनी को वेतन बढ़ाने के निर्देशदिए गए थे, लेकिन कंपनी ने केवल दो माह तक ही 10 हजार रुपये वेतन दिया। कर्मचारियों ने शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन 20 हजार रुपये प्रतिमाह दिलाने की मांग की है। इस दौरान विकास कु...