मिर्जापुर, जनवरी 14 -- चुनार। नगर पालिका परिषद चुनार के सभासदों ने मंगलवार को नगर वासियों के पर थोपे गए भवन, गृहकर, जलकर आदि पर न्यूनतम मासिक किराया के विरुद्ध अधिशासी अधिकारी विजय यादव को आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। पत्रक में आरोप लगाया कि नगर पालिका के मनमाने तरीके से न्यूनतम मासिक किराये में बढ़ोत्तरी करने से नगर के लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। जिसका सभासदों ने विरोध किया है। कहा कि बोर्ड की बैठक कर इसमें सुधार किया जाना जनहित में होगा। पत्रक सौंपने वालों में विकास कश्यप, किशन मोदनवाल, गौतम जायसवाल, करतार सिंह, सुनील यादव, अवनीश राय अंशु, रामलाल कनौजिया, अजय पाल, संतोष यादव आदि सभासद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.