हरिद्वार, मई 8 -- बहादराबाद, संवाददाता। सरकार की ओर से घोषित संशोधित न्यूनतम मजदूरी लागू कराने के लिए श्रम विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। विभाग की टीमें जनपदभर की औद्योगिक इकाइयों में कर्मचारियों को निर्धारित वेतनमान देने की निगरानी कर रही हैं। श्रम विभाग ने शुक्रवार को प्रेस को जारी बयान में स्पष्ट किया है कि नए वेतनमान का पालन नहीं करने वाली इकाइयों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सहायक श्रम आयुक्त प्रशांत कुमार ने बताया कि एक अप्रैल 2026 से संशोधित न्यूनतम मजदूरी लागू कर दी गई है। इससे श्रमिकों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि जनपद की सभी औद्योगिक इकाइयों को शासनादेश के अनुरूप कर्मचारियों का वेतन निर्धारित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं और विभाग लगातार इसका अनुपालन सुनिश्चित करा रहा है। उन्होंने बताया कि औद्योगिक प्रतिष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.