बिहारशरीफ, अप्रैल 21 -- पीएफ-ईएसआई लागू करने और आदेश के अनुपालन की उठी मांग फोटो : एसएफसी-बिहारशरीफ में एसएफसी के जिला प्रबंधक कार्यालय के पास प्रदर्शन करते यूनियन के लोग। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। फूड एंड एलाइड वर्कर्स यूनियन की ओर से मंगलवार को राज्य खाद्य निगम (एसएफसी) नालंदा के गोदामों में कार्यरत लोडिंग-अनलोडिंग कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला प्रबंधक के समक्ष प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह के दिशा-निर्देश पर किया गया। जिला अध्यक्ष राजेश कुमार पासवान ने इसका नेतृत्व किया। प्रदर्शन में पीएफ-ईएसआई लागू करने और आदेश के अनुपालन की मांग उठायी गयी। श्रमिकों ने कहा कि श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग द्वारा निर्धारित नई न्यूनतम मजदूरी दर 1167 प्रति बोरा अप्रैल 2026 से लागू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.