फरीदाबाद, मई 7 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। हरियाणा सरकार द्वारा हाल ही में लागू की गई न्यूनतम मजदूरी वृद्धि को कांग्रेस नेता ने मजदूरों के साथ अन्याय करार दिया है। गुरुवार को एनआईटी के पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने इसे मजदूरों के साथ अन्याय बताते हुए कड़ा विरोध जताया है। इसे लेकर उन्होंने समर्थकों और मजदूर प्रतिनिधियों के साथ उप श्रम आयुक्त अजयपाल डूडी को ज्ञापन सौंपा और सरकार के खिलाफ नाराजगी दर्ज कराई। नीरज शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार का मजदूरों के प्रति रवैया हमेशा नकारात्मक रहा है और मौजूदा बढ़ोतरी बढ़ती महंगाई के मुकाबले बेहद कम है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने मजदूरों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा के दौरान भी उन्होंने कई बार मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने का मुद्दा उठाया था, लेकिन सरकार ने इस दिशा मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.