न्यूनतम मजदूरी न मिलने से मजदूरों में आक्रोश
चाईबासा, मई 29 -- जगन्नाथपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर डिवीजन अंतर्गत मालुका-केंदपोसी के बीच ऊलीहातु में निर्माणाधीन दो अलग-अलग पुलों में कार्यरत ठेका मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी नहीं मिलने का मामला सामने आया है। गुरुवार को झारखंड जेनरल कामगार यूनियन के जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य मानसिंह तिरिया मजदूरों की शिकायत पर कार्यस्थल पहुंचे और मजदूरों से जानकारी ली। मजदूरों ने बताया कि उन्हें निर्धारित न्यूनतम मजदूरी नहीं देकर मात्र 300 से 400 रुपये प्रतिदिन का भुगतान किया जा रहा है। इस पर मानसिंह तिरिया ने नाराजगी जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित वर्तमान न्यूनतम मजदूरी 556 रुपये से शुरू है, बावजूद इसके मजदूरों को उनका अधिकार नहीं दिया जा रहा है।उन्होंने यह भी पढ़ें- चेक डैम निर्माण में कम मजदूरी देने का आरोप, मजदूरों ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.