न्यूनतम मजदूरी के लिए चलेगा अभियान
आदित्यपुर, जून 29 -- आदित्यपुर। इंडस्ट्रीयल मजदूर यूनियन (सिटू) सितंबर माह से औद्योगिक क्षेत्र में कामगारों को न्यूनतम मजदूरी व श्रम कानून के तहत मिलने वाली सुविधाओं को दिलवाने के लिए अभियान चलायेगी। इस क्रम में श्रम विभाग को ज्ञापन भी सौंपा जायेगा। यह निर्णय यूनियन की कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। बैठक में सदस्यता अभियान चलाने पर भी सहमति बनी। इस अवसर पर मंटू मिश्रा, विजयकांत लाल दास, फागू महतो, स्पर्श मिश्रा, सार्जन महतो, प्रह्लाद शर्मा, रमेश महतो, उमाकांत पांडेय, शंकर साहु, अनिल दुबे, प्रभात कुमार, काली दास, विजयानंद सिंह, संजय महतो उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- तीनपहाड़ रेलवे अंडरपास शुरू कराने को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.