लखनऊ, जनवरी 22 -- लखनऊ, संवाददाता। पेंशन बढ़ोत्तरी, महंगाई भत्ता व मुफ्त चिकित्सा सुविधा जैसी मांगों को लेकर ईपीएस- 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के बैनर तले पेंशनरों ने गुरुवार को गोमती नगर स्थित ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। सभा स्थल से मुख्य सड़क तक पेंशनरों ने रैली निकाली और नारेबाजी की I वहीं केन्द्रीय श्रम मंत्री को संबोधित ज्ञापन ईपीएफओ आयुक्त को सौंपा। सभा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केएस तिवारी व राष्ट्रीय सचिव राजीव भटनागर ने कहा कि प्रधानमंत्री, श्रम मंत्री और वित्त मंत्री द्वारा पेंशन बढ़ोतरी का बार-बार आश्वासन देने के बावजूद अभी तक इसकी घोषणा नहीं की गई है I सरकार भिन्न-भिन्न योजनाओं में बिना किसी अंशदान के तीन- चार हजार पेंशन बांट रही है। जबकि ईपीएस- 95 पेंशनरों को 30-35 साल अपने सेवा काल में नियमित पेंशन अंश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.