न्यूनतम पेंशन तुरंत बढ़ाने की सिफारिश
नई दिल्ली, मार्च 17 -- श्रम, वस्त्र और कौशल विकास संबंधी स्थायी समिति ने कर्मचारी पेंशन योजना के तहत न्यूनतम पेंशन एक हजार रुपये प्रतिमाह को तुरंत बढ़ाने की सिफारिश की है। बासवराज बोम्मई की अध्यक्षता वाली समिति ने मंगलवार को संसद में अपनी रिपोर्ट पेश की है। समिति ने वर्तमान लाभों को अपर्याप्त बताया। कहा कि कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस)-1995 के तहत न्यूनतम पेंशन की तत्काल समीक्षा की जाए। साथ ही जीवन यापन की बढ़ती लागत और मुद्रास्फीति को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय न्यूनतम मजदूरी स्तर में भी बढ़ोतरी की सिफारिश की है। समिति ने कमजोर श्रमिकों की वास्तविक आय की रक्षा के लिए स्वचालित आवधिक संशोधन तंत्र का भी सुझाव दिया है।गिग श्रमिकों का पंजीकरण अनिवार्य होसमिति ने एग्रीगेटर्स (प्लेटफॉर्म) द्वारा ई-श्रम पोर्टल पर गिग श्रमिकों का पंजीकरण अनिवार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.