मोतिहारी, दिसम्बर 26 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में सर्दी का सितम फिर तेज हो गया है। धूप निकलने के एक दिन बाद मौसम ने फिर यू टर्न ले लिया है। इससे शुक्रवार सुबह से घने कोहरे का कहर बढ़ गया। कोहरा इतना अधिक रहा कि आसपास की वस्तुएं ठीक से नहीं दिख रही थी। कोहरे की तीव्रता अधिक होने से यातायात पर काफी बुरा असर पड़ा। सुबह में घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। वाहन लाइट जला धीमी गति से आ जा रहे थे। कोहरे के साथ पछुआ हवा की रफ्तार से लोग ठिठुरते नजर आए। कनकनी इतनी अधिक रही कि लोग घरों में दुबकने को विवश रहे। जिले में गुरुवार को अच्छी धूप निकलने से लोग ठंड से काफी राहत महसूस कर रहे थे। लेकिन अचानक फिर मौसम में बदलाव से दिनभर सूर्य भगवान के दर्शन नहीं हुए। धूप नहीं निकलने से लोग कड़ाके की ठंड से हलकान दिखे। दिनभर गर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.