वाराणसी, जनवरी 6 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद पछुआ के साथ आ रही पहाड़ों की ठंडी हवा से सोमवार को न्यूनतम तापमान में 5.3 डिग्री की गिरावट हुई। इससे वातावरण में गलन बढ़ गई। लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल दो दिन तक कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिलेगी। इससे पहले सुबह आठ बजे कोहरा छाया रहा। दृश्यता सौ मीटर थी। दोपहर करीब 12 बजे निकली धूप ने ठंड से राहत दी है। दिन का तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री कम 17.5 और रात का तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री कम 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में दिन में करीब 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी और रात में 5.3 डिग्री की गिरावट हुई है। मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि आगामी कुछ दिनों तक मामूली उतार-चढ़ाव के साथ आगे मौसम इसी तरह रहेगा। बिना परा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.