मोतिहारी, जनवरी 3 -- मोतिहारी । जिले में दो दिनों की धूप के बाद मौसम का मिजाज फिर बदल गया। जिले में घने कोहरे का प्रकोप फिर बढ़ गया। सुबह से घना कोहरा छाया रहा। आसमान से शीत की फुहार गिरती रही। इसके साथ पछुआ हवा की रफ्तार से लोग कंपकंपा उठे। कड़ाके की ठंड फिर पूरे शबाब पर आ गया। पारा लुढ़कने से शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। घने कोहरे ने रफ्तार रोक दी। सुबह में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सड़क पर लोगों का आवागमन कम दिखा। वाहन भी लाइट जला वाहनों का परिचालन कर रहे थे। उधर धूप निकलने से दो दिनों तक दिन में थोड़ी राहत मिली थी। लेकिन फिर ठंड के थपेड़ों से लोग ठिठुरने लगे। ठंड से राहत के लिए लोग दिन भर अलाव तापने को विवश रहे। गर्म वस्त्र पहने अपनी दिनचर्या में लोग मशगूल दिखे। ठंड का बाजार पर असर : ठंड बढ़ने का असर बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.