रांची, जनवरी 1 -- कांके, प्रतिनिधि। कांके क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम ठंडा बना रहा। एक जनवरी को अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर 4.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हवा की गति 2.8 किलोमीटर प्रति घंटा रिकॉर्ड की गई, जिससे ठंडी हवा चलने के कारण कनकनी बढ़ गई। ठंड के कारण सुबह और रात के समय लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग के वैज्ञानिक रमेश कुमार ने बताया कि न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते आने वाले दिनों में भी शीतलहर और ठंड का असर बना रह सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.