मिर्जापुर, अप्रैल 19 -- मिर्जापुर। जिले भर में गर्मी सितम जारी है। रविवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने से रात्रि में भी गर्मी का असर बना रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पूर्व शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 42 एवं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। न्यूनमत तापमान में वृद्धि होने से लोगों की नींद में खलल पड़ गई। पंखे से निकल रही गर्म हवा के कारण लोग करवटें बदलते रहे। सुबह दस बजे ही धूप से हाथ-पांव झुलस जा रहे थे। सूर्य की तेज किरणों में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। यह भी पढ़ें- आसमान से बरसी आग, 44 डिग्री के साथ रविवार रहा सीजन का सबसे गर्म दिन शहरी क्षेत्र की पक्के मकानों की दीवारें, फर्श रात में गर्म रहता है। दिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.