मुजफ्फरपुर, नवम्बर 29 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा। शनिवार दोपहर तक चली पुरवा हवा के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई। इस बीच दोपहर बाद से हवा रुख बदला। इस कारण रविवार को तापमान में आंशिक कमी आने की संभावना जताई गई है। पुरवा हवा के कारण चार दिन में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को न्यूनतम तापमान लुढ़क कर नौ डिग्री पर पहुंच गया था। उसके बाद लगातार वृद्धि के बाद शनिवार को यह 13 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार ने कहा कि शनिवार को हवा के रुख में परिवर्तन होने के कारण रविवार को तापमान में आंशिक कमी आ सकती है। उन्होंने इस पूरे सप्ताह औसत तापमान के अधिक रहने की आशंका व्यक्त की। पिछले 24...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.