पूर्णिया, फरवरी 1 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस गिरावट आयी है। इसी तरह 72 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस लुढ़का है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सुबह हल्की स्तर का कुहासा छाया रहा। इसके चलते सुबह सिर्फ 600 मीटर विजिब्लिटी दर्ज की गयी। शनिवार को हल्का बादल भी छाया रहा। पछुआ हवा 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बहने से कनकनी ठंड बनी रही। अगले 24 घंटे भी पछुआ हवा बहने की संभावना है। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। न्यूनतम तापमान एवं अधिकतम तापमान लुढ़कने से ठंड एवं कनकनी बढ़ गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.