मुरादाबाद, जनवरी 4 -- मुरादाबाद। नए साल के दस्तक देने से काफी पहले से ही कोल्ड डे के हालात ने लोगों को बेहाल किया हुआ है। कई दिनों से धूप नहीं निकलने और दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस तक कम होने की वजह से रोजमर्रा की गतिविधियों पर ठिठुरन हावी हो रही है। कोल्ड डे के हालात के बीच अभी तक, रात का न्यूनतम तापमान बहुत अधिक कम नहीं होने की वजह से थोड़ी राहत थी, लेकिन, अब न्यूनतम तापमान में भी गिरावट का दौर शुरू होने जा रहा है। चौबीस घंटों में मुरादाबाद में रात का न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस घटा है। यह 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक जनवरी के महीने का दूसरा हफ्ता हाड़ कंपा देने वाली ठंड का एहसास कराएगा क्योंकि, दिन के तापमान में कोई खास बढ़ोत्तरी नहीं होते हुए रात का न्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.