भागलपुर, फरवरी 28 -- भागलपुर। बीते चार दिनों में न्यूनतम तापमान का पारा 17.0 डिग्री सेल्सियस से घटकर 14.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। बीते 24 घंटे में 0.1 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट हुई, बावजूद रातों में मौसम की नरमी हल्की सिहरन का एहसास करा रही है। वहीं दिन में शुष्क पछुआ देह का पानी सोख रही है तो धूप हल्की गर्मी का एहसास करा रही है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। वहीं अधिकतम आर्द्रता 60 प्रतिशत रही। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि होली के दिन अधिकतम तापमान का पारा 32.0 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया, जबकि न्यूनतम तापमान में कोई खास वृद्धि नहीं होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.