न्यूनतम तापमान बढ़ने से उमस भरी गर्मी से राहत नहीं
फरीदाबाद, जून 18 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जिले में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान स्थिर रहा और 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही मौसम साफ रहा और तेज धूप के कारण गर्मी का असर दिखाई दिया। न्यूनतम तापमान बढ़ने से धूप की चुभन भी महसूस हुई। दोपहर के समय गर्म हवा चलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर दोपहर के समय लोगों की आवाजाही कम रही। वहीं जूस की रेहड़ियों पर लोगों की भीड़ नजर आई। वातावरण में आर्द्रता का स्तर 37 प्रतिशत तक रहने के कारण लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा। उमस के कारण पसीना लगातार निकलता रहा। शाम करी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.