भभुआ, दिसम्बर 15 -- ठंड के कारण सुबह-शाम में घरों से निकलने में परहेज कर रहे लोग दो-चार दिनों से बाजारों में भी उनी कपड़ों की बिक्री में आई उछाल (पेज चार) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से कैमूर की फिजां में कनकनी बढ़ गई है। मौसम का मिजाज भांप वृद्धजन मॉर्निंग वाक करने अपने घर से निकलने में परहेज करने लगे हैं। कुछ लोग सूर्योदय के बाद मॉर्निंग वाक पर जा रहे हैं। कनकनी से सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चे और बुजुर्गों को हो रही है। मौसम विज्ञान की माने तो अभी और ठंड़ बढ़ने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। ठंड से बचने के लिए जगह-जगह अलाव जलाकर शरीर को गर्म करते लोगों को देखा जा रहा है। सोमवार को कैमूर का न्यूनतम तापमान 9 और अधिकतम 26 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग की माने तो आगे पांच दिनों...