न्यूनतम तापमान की उछाल ने चढ़ाया गर्मी-उमस का पारा
मुरादाबाद, जुलाई 13 -- हफ्ते भर मौसम कमोबेश खुशगवार रहने के बाद रविवार को दिन के समय गर्मी और उमस काफी ज्यादा बढ़ गई। रात के तापमान ने भी ऊंची छलांग लगा दी, जिसके चलते लोगों को असहनीय गर्मी का एहसास हो उठा। सोमवार को रात का न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जोकि, सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान के बढ़ने से रविवार देर रात और सोमवार सुबह के समय भी काफी अधिक उमस भरी गर्मी महसूस की गई। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक गर्मी और उमस के तेवर जस के तस रहने के आसार जाहिर किए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.