मुरादाबाद, अप्रैल 11 -- बैसाख के महीने की दहलीज पर हवा में गर्माहट के बजाय ठंडक के बने हुए एहसास के बीच शनिवार सुबह आसमान पर बादल छाए जिससे सामान्य मौसम की तुलना में ठंड और अधिक महसूस की गई। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से आसमान पर बादल छाए। पिछले दो दिनों से पश्चिम दिशा से काफी तेज रफ्तार से हवा चल रही है जिसके चलते दिन में बैसाख के महीने जैसी गर्माहट गायब है वहीं, रात और सुबह के समय फरवरी के मौसम की तरह ठंड का आभास हो रहा है। शनिवार को रात का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जोकि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चौबीस घंटों में भी हवा की रफ्तार तेज बनी रहेगी। हालांकि, दिन के अधिकतम और रात के न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.