जौनपुर, जनवरी 7 -- जौनपुर, संवाददाता। सुबह से छाए घने बादल और पछुआ हवा चलने से बुधवार को भी भयंकर शीत लहर जारी है। न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़ने के बाद भी ठिठुरन जस की तस है। भीषण ठंड और गलन झेलने को लोग विवश हैं। शीत भरी पछुआ हवा हाड़ कंपा दे रही है। अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम 06 डिग्री सेल्सियस है। जबकि मंगलवार को अधिकतम 16 और न्यूनतम 05 डिग्री सेल्सियस रहा। शीतलहर का प्रकोप सर्वाधिक मजदूर वर्ग, किसानों और पशुपालकों था यात्रा करने के लिए स्टेशनों पर ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्री झेलने को मजबूर हैं। लोग सुबह से देर शाम तक अलाव के सहारे समय बिताने को मजबूर हैं। मौसम अन्य फसलों की तरह अब गेहूं की फसल के लिए भी प्रतिकूल होने लगा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.