नई दिल्ली, मार्च 20 -- नवरात्रि का महत्व आध्यात्मिक होने के साथ ही सेहत से भी जुड़ा है। इन नौ दिनों में देवी दुर्गा की पूजा-आराधना करने के ना केवल मन को शांति मिलती है बल्कि नौ दिनों का व्रत शरीर को शुद्ध करता है। मतलब बॉडी को डिटॉक्स होने का मौका मिलता है। बदलते मौसम में नवरात्रि के नौ दिनों में खानपान में सीजनल सब्जियों, फलों और अनाज को शामिल करने से हेल्थ को सुधरने का मौका मिलता है। सेलिब्रेटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने शेयर किए ऐसे ही 7 नवरात्रि के 7 सुपरफूड्स।ड्राई फ्रूट्स रुजुता दिवेकर ने शेयर किया चैत्र नवरात्रि में मुठ्ठीभर ड्राई फ्रूट्स ग्रेट सुपरफूड्स है। काजू आपके नर्व्स सिस्टम को शांत करेगा, बादाम स्किन को और अखरोट हार्मोंस को बैलेंस करता है। वहीं पिस्ता आंखों को फायदा पहुंचाता है।राजगीरा या अमरंथ राजगीरा यानी अमरंथ या चौ...