नई दिल्ली, फरवरी 19 -- महिलाओं के लिए उम्र बढ़ने के साथ हेल्थ को मेंटेन रखना काफी मुश्किल हो जाता है। उन्हें कई सारी हेल्थ से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दरअसल 45 के बाद हार्मोंस में तेजी से बदलाव होता है। मेनोपॉज की वजह से हार्मोंस में फ्लक्चुएशन होता है और इससे कई तरह की बीमारियां पैदा होने लगती है। डाइजेशन स्लो होने लगता है, हड्डियां कमजोर होने लगती है। इसलिए 45 के बाद डाइट का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है कि वो 45 की उम्र के बाद किन चीजों को खाना कभी नहीं छोड़ती।45 के बाद बॉडी में आने लगते हैं ये बदलाव महिलाओं में 45 के बाद कई सारे बॉडी चेंजेस का सामना करना पड़ता है। हार्मोंस में उतार-चढ़ाव डाइजेशन का स्लो हो जाना हॉट फ्लैशेज बॉडी में इन्फ्लेमेशन बढ़ने लगती है मसल्...