नई दिल्ली, जुलाई 1 -- ओडिशा में कक्षा एक से लेकर आठ तक के बच्चों के लिए छापी गई किताबों में हजार से ज्यादा गलतियां सामने आने के बाद भाजपा सरकार की जबरदस्त किरकिरी हुई है। लगातार विपक्ष के हमलों के बीच सरकार ने 4 अफसरों को निलंबित कर दिया है। बुधवार को ओडिशा सरकार ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि सरकार इन सभी किताबों को सुधार के साथ फिर से छापेगी और बच्चों तक पहुंचाएगी। बता दें, वर्ष 2026-27 के लिए छापी गई पाठ्यपुस्तकों में करीब 1600 से ज्यादा गलतियों की बात सामने आई है। हालांकि, ओडिशा सरकार ने गलतियों की संख्या के बारे में कहा कि विपक्ष इसे ज्यादा बता रहा है। राज्य के स्कूल और जन शिक्षा विभाग के सेक्रेटरी एन. थिरुमला नाइक ने इस पूरे घटनाक्रम पर मांझी सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, "नई पाठ्य पुस्तकों को सुध...