न्यूजीलैंड में PM मोदी ने दिखाया 30 साल पहले गिफ्ट में मिला मफलर, बोले- आज भी संभालकर रखा है
ऑकलैंड, जुलाई 11 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत के विकास की गति अभूतपूर्व है और वह दुनिया को विकास का एक नया मॉडल दे रहा है। पिछले 40 साल में न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को एक मफलर दिखाया और कहा कि सार्वजनिक जीवन में आने से पहले करीब 25-30 साल पहले जब वह न्यूजीलैंड आए थे, तब उन्हें यह गिफ्ट में मिला था। पीएम मोदी ने कहा, ''25-30 साल पहले जब मुझे सार्वजनिक जीवन में कोई जानता नहीं था, तब मुझे यहां आने का अवसर मिला था और उस समय मुझे किसी ने गिफ्ट में तीन चीजें दी थीं, जो मैं वापस भारत लेकर गया था। एक ये मफलर, एक कैप और एक दस्ताना, क्योंकि ठंड का मौसम था। उसमें से एक चीज मैं इस कार्यक्रम में भी लेकर आया हूं। ये मफलर तीस साल पहले न्यूजीलैंड के एक साथी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.