रामपुर, अप्रैल 28 -- मिलकखानम। न्यूजीलैंड में सोमवार को हुए सड़क हादसे में क्षेत्र के दो युवकों की मौत हो गई। तीन वर्ष पहले दोनों दोस्त मजदूरी के लिए न्यूजीलैंड गए थे और अनियंत्रित कार के ट्रॉले में घुसने से हादसे का शिकार हो गए। दोनों की मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। परिजन परिचितों के जरिए जानकारी जुड़ने में लगे हुए हैं। मिलकखानम थाना क्षेत्र के गजुपुरा निवासी वीरेंद्र सिंह(30 वर्ष) अपने दोस्त उत्तराखंड बाजपुर निवासी संदीप सिंह (28 वर्ष) के साथ 3 वर्ष पहले काम करने के लिए न्यूजीलैंड गए थे। दोनों वहीं पर रहकर बेर तोड़ने का काम करते थे। यह भी पढ़ें- गुजरात से 72 घंटे बाद गांव पहुंचा मछली व्यवसायी भाइयों का शव सोमवार सुबह दोनों दोस्त अपने पंजाब निवासी ममेरे भाई गुलाब सिंह के साथ किसी काम से गए थे। शाम को वापस लौटते समय उनकी कार अनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.