न्यूजीलैंड में भारतीय पेस अटैक निल बटे सन्नाटा, सिराज समेत अब तक किसी ने भी नहीं किया ऐसा
ऑकलैंड, नवम्बर 3 -- न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम प्रबंधन के सामने गेंदबाजी संयोजन तय करना बड़ी चुनौती होगी क्योंकि गुरनूर बराड़, अंशुल कंबोज, आकिब नबी और यश ठाकुर के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव बेहद कम है। इन चारों ने मिलकर अब तक केवल 11 वनडे मुकाबले खेले हैं। ऐसे में अनुभवी और संतुलित न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों की परीक्षा होना तय है। बीसीसीआई की ओर से सीरीज में दो अतिरिक्त वनडे मुकाबले शामिल किए जाने के फैसले को लेकर अलग-अलग नजरिये हो सकते हैं। इसे कोई न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली के इस देश के आखिरी दौरे का व्यावसायिक लाभ उठाने का अवसर मान सकता है, तो कोई इसे खराब कार्यक्रम प्रबंधन का नतीजा मान रहा है। इस बदलाव के कारण भारत को क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.