न्यूजीलैंड में क्यों संघर्ष करते हैं फील्डर? भारत के फील्डिंग कोच ने बताया कारण
वेलिंग्टन, नवम्बर 6 -- भारत के फील्डिंग कोच शुभदीप घोष ने शुक्रवार को कहा कि न्यूजीलैंड में छोटी बाउंड्री फील्डर्स के लिये चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि उनके पास प्रतिक्रिया के लिये समय घट जाता है, लेकिन कई सालों के अनुभव के दम पर विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज इस चुनौती से पार पा सकते हैं। टी दिलीप की जगह इस साल अगस्त में भारत के फील्डिंग कोच बने घोष ने कहा कि उनकी तैयारियों का फोकस स्थिरता और गेंद को भांपने पर रहा है। पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-2 से जीतने के बाद भारत पांच मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से आगे है। घोष ने दूसरे वनडे से पहले कहा, ''हमने पहले वनडे में अच्छा प्रदर्शन किया। कुछ अच्छे कैच लपके और फील्डिंग भी शानदार थी। कैच लपकना खेल का हिस्सा है। कई बार हमसे कैच छूट जाते हैं। हम इसे लेकर काम कर रहे हैं। अभ्यास के दौरान इन चीजों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.