न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर 25 लाख की ठगी का आरोप, तीन के खिलाफ मुकदमा
शामली, सितम्बर 21 -- बाबरी। क्षेत्र के बनतीखेड़ा निवासी सुरेंद्र सिंह ने तीन लोगों पर उनके बेटे को न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर 25 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार करनाल निवासी प्रमोद ठक्कर और हिमांशी ठक्कर तथा पंजाब निवासी गुरविंदर सिंह ने खुद को अधिकृत इमिग्रेशन एजेंट बताते हुए सुरेंद्र सिंह के बेटे वंश कुमार को न्यूजीलैंड में वैध वर्क वीजा दिलाने का भरोसा दिया था। आरोप है कि इसके एवज में आरोपियों ने कुल 25 लाख रुपये लिए। इनमें बैंक ट्रांजेक्शन के जरिए 7 लाख, 2 लाख व 7 लाख रुपये तथा 9 लाख रुपये नकद दिए जाने का उल्लेख है। आरोप है कि रकम लेने के बाद न्यूजीलैंड का वर्क वीजा दिलाने के बजाय रूस का टूरिस्ट वीजा भेज दिया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.