नई दिल्ली, फरवरी 17 -- न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मंगलवार को ग्रुप डी मैच में कनाडा को 8 विकेट से रौंदा। युवराज सामरा के शतक के दम पर कनाडा ने चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में 174 रन का टारगेट दिया। जवाब में न्यजूीलैंड ने 15.1 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने सुपर-8 राउंड में एंट्री कर ली है। न्यूजीलैंड के चार मैचों में 6 अंक हैं। साउथ अफ्रीका पहले ही ग्रुप डी से सुपर-8 का टिकट कटा चुका है। वहीं, कनाडा के साथ-साथ अफगानिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की अगले चरण की उम्मीदें खत्म हो गईं। कनाडा को लगातार तीसरी हार झेलनी पड़ी है।रचिन और फिलिप्स का चला बल्ला कनाडा के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। साद बिन जफर ने तीसरे ओवर में विकेटकीपर टिम ...