नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- न्यूजीलैंड ने काइल जैमीसन की अंतिम ओवर में शानदार गेंदबाजी से रविवार को तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में वेस्टइंडीज को नौ रन से हरा दिया। न्यूजीलैंड ने इस तरह पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। जैमीसन ने गुरुवार को दूसरे मैच में भी आखिरी ओवर फेंका था जिसे न्यूजीलैंड ने तीन रन से जीत लिया था। वेस्टइंडीज ने पहला मैच सात रन से जीता था। तीनों मैचों का फैसला अंतिम ओवर में हुआ है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 177 रन का स्कोर खड़ा किया। फिर लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज ने 13वें ओवर में 88 रन पर आठ विकेट गंवा दिए थे जिससे लग रहा था कि न्यूजीलैंड आसानी से जीत जाएगा। लेकिन रोमारियो शेफर्ड ने 34 गेंद में 49 और शमर स्प्रिंगर ने 20 गेंद में 39 रन बना दिए। जिससे वेस्टइंडीज को अंति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.