नई दिल्ली, फरवरी 10 -- न्यूजीलैंड की टीम ने भले ही टीम इंडिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज को 4-1 से गंवाया हो, लेकिन फिर से टी20 विश्व कप 2026 में टीम कमाल कर रही है। न्यूजीलैंड ने अपने पहले मैच में अफगानिस्तान को बुरी तरह से हराया था। वहीं, अगले मैच में यूएई के खिलाफ न्यूजीलैंड के ओपनर्स ने कमाल कर दिया और इस टी20 विश्व कप का पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया। न्यूजीलैंड के ओपनर टिम सीफर्ट और फिन एलेन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी यूएई के खिलाफ की और 6 ओवर में बिना विकेट खोए 78 रन बनाए। टी20 विश्व कप 2026 में ये किसी भी टीम का पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर है। इसके अलावा न्यूजीलैंड का भी टी20 विश्व कप के इतिहास का पावरप्ले का ये सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में टीम ने 65 रन एक विकेट खोकर बना...