नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई न्यूजीलैंड के आगामी दौरे के लिए पहले ही टी20 टीम का ऐलान कर चुका था। अब शुक्रवार, 16 अक्टूबर को बोर्ड ने वनडे और टेस्ट टीम का भी ऐलान कर दिया है। ऐसे में तीनों फॉर्मेट की भारतीय टीमों को देखने के बाद यह पता चला है कि कुल 4 बार शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के बीच कप्तानी की कुर्सी की अदला बदली होगी। भारत के न्यूजीलैंड दौरे का आगाज 22 अक्टूबर से होने जा रहा है, जो 1 दिसंबर तक चलेगा। न्यूजीलैंड टूर की शुरुआात टीम इंडिया टी20 सीरीज के जरिए करेगी, जो 22 अक्टबर से 1 नवंबर के बीच खेले जाएंगे। इसके बाद वनडे सीरीज 4 नवंबर से शुरू होगी, जो 15 नवंबर तक चलेगी। टूर का अंत टेस्ट सीरीज के साथ होगा। भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट 19 नवंबर से तो दूसरा 27 सितंबर से खेला जाएगा। आइए जानते है...