वेलिंगटन, नवम्बर 18 -- आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में बने रहने के लिए बेताब भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में वेलिंगटन की हवादार और तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल मानी जा रही परिस्थितियों में कड़ी चुनौती का सामना करना होगा जिसमें कप्तान शुभमन गिल की रणनीतिक सूझबूझ और दबाव झेलने की क्षमता की भी परीक्षा होगी। यह एक ऐसी सीरीज है जिसने भारतीय टीम को हार काफी महंगी पड़ सकती है क्योंकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए उसे अपने शेष सात मैचों में से कम से कम छह में जीत हासिल करनी होगी। गिल ने पहले टेस्ट मैच की शुरुआत से 48 घंटे पहले पत्रकारों से कहा, ''मुझे लगता है कि अगर हम ये दोनों टेस्ट जीत जाते हैं, तो हमारे पास फाइनल मे...