नई दिल्ली, मार्च 12 -- टी20 विश्व कप के दौरान भारतीय टीम का साफ दबदबा दिखा। पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम सिर्फ एक मैच हारी। वो था दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर 8 का मैच। लेकिन उस एक हार ने जैसे टीम को झकझोर दिया। उसके बाद तो जो हुआ वो इतिहास है। न सिर्फ टीम फाइनल में पहुंची बल्कि 96 रनों के विशाल अंतर से न्यूजीलैंड को हरा दिया। कीवी टीम 19 ओवर ही खेल पाई लेकिन टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का कहना है कि न्यूजीलैंड की टीम तो शाम साढ़े 7 बजे ही हार गई थी। इतना ही नहीं, उन्होंने उस समय अपने साथ मैच देख रहे लोगों से कह भी दिया था कि न्यूजीलैंड तो हार गई। सौरव गांगुली ने न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि साढ़े 7 बजते बजते ही तय हो गया था कि इस मैच का क्या होना है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.