न्यूजीलैंड जाने से पहले शुभमन गिल खेलेंगे रणजी ट्रॉफी का मैच, दूसरे दौर में उन पर होंगी सभी की नजरें
मुल्लांपुर, अक्टूबर 17 -- भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल की पंजाब की तरफ से रणजी ट्रॉफी में वापसी रविवार से देशभर में शुरू होने वाले इस घरेलू प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट के दूसरे दौर का मुख्य आकर्षण होगी। न्यूजीलैंड दौरे से पहले गिल के लिए यह रेड बॉल प्रैक्टिस के हिसाब से अहम है। यह रणजी मुकाबला खेलने के बाद ही शुभमन गिल अपने खर्चे पर पांच नेट बॉलर्स के साथ न्यूजीलैंड रवाना होंगे, जहां टेस्ट की तैयारियों के लिए काफी मेहनत करेंगे। गिल पंजाब के पहले दौर के मैच में नहीं खेल पाए थे। उनकी अनुपस्थिति में भारत की अंडर19 टीम के पूर्व कप्तान उदय सहारन ने टीम की कप्तानी की। इस मैच में पंजाब ने असम के खिलाफ पहली पारी में बढ़त के आधार पर तीन अंक हासिल किए थे। सत्र के दूसरे दौर में पंजाब का सामना छत्तीसगढ़ से होगा। गिल का हाल में प्रदर्शन शानदार र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.