नई दिल्ली, मार्च 8 -- न्यूजीलैंड के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के तेज गेंदबाज ब्रेट रैंडेल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पांच गेंदों में लगातार पांच विकेट लेकर ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। ब्रेट रैंडेल ने रविवार को यह कारनामा प्लंकेट शील्ड मैच के दूसरे दिन नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट के खिलाफ मुकाबले में किया है। इसी के साथ वह प्रथम श्रेणी में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले गेंदबाज बन गये। रैंडेल का स्पेल इतना खतरनाक रहा कि नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट ने केवल नौ के स्कोर पर ही अपने पांच विकेट गंवा दिए। रैंडेल ने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर हेनरी कूपर को आउट करते हुए विकेट लेने का यह सिलसिला शुरू किया। अगले ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने राउंड द विकेट से आकर जीत रावल की गिल्लियां बिखेर दीं। दूसरी गेंद पर जो कार्टर को विकेट के पीछे कैच कराते हुए उन्होंने अपनी हैट्रिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.